Explore

Search

July 5, 2026 10:30 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

क्राइम

सारागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 32 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सारागांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 32

जांजगीर-चांपा पुलिस को मिली हाईटेक फॉरेंसिक वैन, अब वैज्ञानिक जांच से अपराधियों तक पहुंचना होगा आसान

जांजगीर चाम्पा-जिले में अपराध अनुसंधान को और मजबूत बनाने की दिशा में विजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जांजगीर-चांपा पुलिस को अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन

करही गोलीकांड का खुलासा : “ऑपरेशन हंट” के तहत पुलिस की बड़ी सफलता।। एक माह बाद अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, 03 आरोपी गिरफ्तार।

जांजगीर चाम्पा-थाना बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष

बाबा साहब और सतनामी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी भारी पड़ी, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को

झूठी शिकायत कर फंसाने की साजिश नाकाम, भाजपा नेता अमर सुल्तानिया को पुलिस जांच में मिली क्लीन चिट

जांजगीर-चांपा पुलिस की निष्पक्ष जांच में भाजपा नेता अमर सुल्तानिया और उनके गार्डों के खिलाफ दर्ज मारपीट व गाली-गलौज का मामला झूठा पाया गया। पुलिस

जिले को मिले 10 नए डायल 112 और हाईवे पेट्रोलिंग वाहन।

 कलेक्टर और एसपी ने दिखाई हरी झंडी, अब मिलेगी और तेज पुलिस सहायता। जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने के

ट्रक से बैटरी चोरी करने वाला आरोपी घंटों में गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के थाना चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक से बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर

नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म, फिर जहर पिलाकर आत्महत्या की कोशिश — बलौदा पुलिस ने आरोपी को दबोचा

जांजगीर-चांपा पुलिस के थाना बलौदा पुलिस को नाबालिग बालिका के अपहरण, अनाचार और आत्महत्या के प्रयास के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने

स्कूल में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल

जांजगीर चाम्पा–विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने हाई स्कूल मड़वा में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो नाबालिग सहित तीन

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy