Explore

Search

July 4, 2026 5:20 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

जांजगीर के टी.सी.एल. कॉलेज में सजी मूट कोर्ट, छात्रों ने NDPS Act पर दिखाई कानूनी प्रतिभा।

जांजगीर चांपा। जिले के शासकीय टी.सी.एल. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विधि विभाग द्वारा आयोजित मूट कोर्ट प्रतियोगिता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। न्यायालय जैसी वास्तविक व्यवस्था के बीच छात्रों ने जज, लोक अभियोजक, बचाव पक्ष के अधिवक्ता, पुलिस अधिकारी, गवाह और आरोपी की भूमिका निभाते हुए NDPS Act पर आधारित मुकदमे की सुनवाई प्रस्तुत की। छात्रों की प्रभावशाली दलीलें, गवाहों की जिरह, साक्ष्यों का विश्लेषण और कानूनी प्रावधानों की प्रस्तुति इतनी सजीव रही कि पूरा माहौल वास्तविक अदालत जैसा नजर आया।
इस आयोजन का उद्देश्य विधि छात्र-छात्राओं को न्यायालयीन प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव देना, उनकी वकालत की क्षमता, तार्किक सोच और कानूनी अनुसंधान कौशल को विकसित करना था। कार्यक्रम का मार्गदर्शन सहायक प्राध्यापक डॉ. अभय सिन्हा और विधि विभागाध्यक्ष डॉ. आभा सिन्हा ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें न्यायिक प्रणाली की गहरी समझ प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. आर. लहरे, मुख्य अतिथि लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित करते हुए भविष्य में भी ऐसे व्यावहारिक एवं शैक्षणिक आयोजनों के निरंतर आयोजन का संकल्प लिया गया।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy