कलेक्टर और एसपी ने दिखाई हरी झंडी, अब मिलेगी और तेज पुलिस सहायता।

जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग को 10 नए डायल 112 वाहन एवं 1 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन मिले हैं। मंगलवार शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर से कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे और एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नए आधुनिक वाहनों के शामिल होने से जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया और तेज होगी। डायल 112 सेवा के जरिए पीड़ितों तक जल्द सहायता पहुंचाई जा सकेगी, वहीं हाईवे पेट्रोलिंग से सड़क सुरक्षा भी मजबूत होगी।
कार्यक्रम में पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू सहित कई पुलिस अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद




