Explore

Search

July 4, 2026 5:19 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

“कोसमन्दा से उठी नशामुक्ति की अलख, युवाओं से एसपी विजय पाण्डेय ने कहा– नशे से नहीं, सपनों से जुड़िए”

कोसमन्दा(चांपा)। ग्राम पंचायत कोसमन्दा में नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज को नशे की बुराइयों से दूर रहने और शिक्षा के महत्व को अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री विजय पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपने भविष्य को संवारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है और इसमें समाज की भागीदारी बेहद जरूरी है।उन्होंने गांव की बेटी मुस्कान की भी तारीफ की जिन्होंने नशे में धुत दुल्हा को न करके अपनी जिंदगी को चुनी। इस अवसर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती भावना पाण्डे(IPS) भी साथ मे मौजूद रही।


विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर ने भी नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं की प्रतिभा और परिवार की खुशियों को छीन लेता है। समाज के हर वर्ग को मिलकर नशामुक्त वातावरण बनाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।
कार्यक्रम में महिला काउंसलर अध्यक्ष श्रीमती तान्या अनुरागी, एसडीओपी योगिता बाली खापर्डे एवं चाम्पा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने भी नशा मुक्ति अभियान की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से जागरूक नागरिक बनने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कोसमन्दा के सरपंच संजय रत्नाकर ने की। उन्होंने कहा कि गांव को नशामुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी सबसे बड़ी ताकत है।


इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा, विद्यार्थी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy