जांजगीर चाम्पा- एस पी विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में महिला थाना जांजगीर पुलिस ने महिला से अनाचार और धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गोवर्धन लाल शर्मा (45) निवासी चांपा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने जरूरत के समय आरोपी से उधार लिया था। आरोपी ने पैसे वापस लेने के बहाने उसे अकेले बुलाया और जबरन अनाचार किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2) एवं 351(3) के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।
कार्रवाई में डीएसपी अजाक श्रीमति सतरूपा तारम, महिला थाना प्रभारी सीलमनी टोप्पो सहित महिला थाना जांजगीर स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।




