Explore

Search

July 5, 2026 11:34 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

पंडवानी की अमर स्वर-कोकिला तीजन बाई नहीं रहीं, रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस

रायपुर, 5 जुलाई। छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश की लोककला जगत के लिए आज बेहद दुखद दिन है। प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण सम्मान से अलंकृत डॉ. तीजन बाई का रविवार तड़के सुबह लगभग 3:15 बजे रायपुर के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार थीं और उनका उपचार AIIMS रायपुर में चल रहा था।
तीजन बाई ने अपनी दमदार आवाज, प्रभावशाली अभिनय और अनूठी प्रस्तुति शैली से पंडवानी को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाई। महाभारत की कथाओं को जीवंत अंदाज़ में प्रस्तुत करने की उनकी कला ने उन्हें भारतीय लोक संस्कृति का वैश्विक चेहरा बना दिया।
भारतीय लोककला में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाज़ा गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को अपूरणीय क्षति पहुँची है।
तीजन बाई के निधन की खबर से कला, साहित्य, संस्कृति और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। देशभर से कलाकार, जनप्रतिनिधि और उनके प्रशंसक उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy