जांजगीर-चांपा जिले के थाना चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक से बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से करीब ₹11,500 कीमत की एक्साइड बैटरी बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार, ग्लोबल रोड कैरियर के मैनेजर अक्षत तिवारी ने ट्रांसपोर्ट ऑफिस के सामने खड़ी ट्रक से बैटरी चोरी करते हुए आरोपी को देखा था। सूचना मिलते ही थाना चांपा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी अजय अनंत (35 वर्ष) निवासी कोटाडबरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव सहित थाना चांपा स्टाफ की अहम भूमिका रही।
Author: Hasdev Express
Post Views: 64




