Explore

Search

July 4, 2026 5:19 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

डोंगाकोहरौद आंदोलन: अस्वस्थ ग्रामीणों से जिला अस्पताल में मिले कलेक्टर-एसपी, सड़क निर्माण का दिया भरोसा।


जांजगीर-चांपा, 3 जुलाई। डोंगाकोहरौद क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान अस्वस्थ हुए दो स्थानीय ग्रामीणों से कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने जिला अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
चिकित्सकों के अनुसार दोनों ग्रामीणों की हालत सामान्य और स्थिर है तथा उनका उपचार चिकित्सकीय निगरानी में जारी है।
इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि डोंगाकोहरौद मार्ग की मरम्मत का कार्य फिलहाल कराया जा रहा है, ताकि लोगों का आवागमन सुचारु बना रहे। उन्होंने कहा कि सड़क के स्थायी निर्माण के लिए शासन स्तर पर स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा सड़क निर्माण को लेकर शासन स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy