Explore

Search

July 6, 2026 1:46 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

क्राइम

चुलमाटी कार्यक्रम में बवाल: 5 आरोपी गिरफ्तार, फरसा-डंडे बरामद

जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जेवरा में शादी के चुलमाटी कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने

नाबालिग से छेड़छाड़: 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी तेजी दिखाते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर

जांजगीर-चांपा पुलिस का बड़ा फैसला: ग्राम करही में अस्थायी पुलिस कैंप स्थापित, 7 जवानों की तैनाती

जांजगीर-चांपा, 25 अप्रैल 2026। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।

Telegram पर “डबल मुनाफा” का झांसा, युवक से ₹27 लाख की ठगी — 2 आरोपी गिरफ्तार।

जांजगीर-चांपा जिले में ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक युवक को Telegram के जरिए निवेश पर दोगुना मुनाफा देने का लालच

चमत्कार का झांसा, दरिंदगी का खेल: ढोंगी बाबा गिरफ्तार, महिला से “अनाचार और सोशल मीडिया से ब्लैकमेल”

📍 जांजगीर-चांपा | 22 अप्रैल 2026 जांजगीर-चांपा जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक तथाकथित “चमत्कारी बाबा” ने

निजी जमीन पर जबरन कब्जा, किसान पहुंचा कलेक्टर के पास— भटक रहा इंसाफ के लिए”

जांजगीर-चांपा(हरीश राठौर) जिले के ग्राम कोसमंदा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक किसान ने अपनी निजी जमीन पर अवैध कब्जा होने का

“अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा: 2 आरोपी गिरफ्तार, हजारों की शराब जब्त”

जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़

खोखरा चौक में तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर पुलिस का सख्त एक्शन जारी है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे

“जांजगीर पुलिस का बड़ा एक्शन: 63 लाख का गांजा और नशीली टेबलेट भट्ठी में जलाकर नष्ट”

जांजगीर-चांपा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 63 लाख रुपए मूल्य के अवैध मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई आज

वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच हेतु 29 अप्रैल को दे सकते हैं साक्ष्य

संभागायुक्त कार्यालय ने जारी की सूचना बिलासपुर, 20 अप्रैल 2026/ संभागायुक्त  कार्यालय, बिलासपुर द्वारा  सक्ति जिला के डभरा तहसील के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड,

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy