Explore

Search

April 21, 2026 9:51 pm

7k network

निजी जमीन पर जबरन कब्जा, किसान पहुंचा कलेक्टर के पास— भटक रहा इंसाफ के लिए”

Hasdev Express

जांजगीर-चांपा(हरीश राठौर) जिले के ग्राम कोसमंदा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक किसान ने अपनी निजी जमीन पर अवैध कब्जा होने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से न्याय की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कोसमंदा निवासी किसान ठगवाराम गढेवाल पिता साधुराम(उम्र 58 वर्ष) ने कलेक्टर को लिखित आवेदन देकर बताया कि उनकी जमीन, जिसका खसरा नंबर 2407/3 (रकबा 0.2140 हेक्टेयर) है, पर चाम्पा सदर निवासी उमा देवी गोयल पति प्रदीप गोयल मुख्तयार आशीष गोयल  द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है।

👉 आरोप क्या है?

किसान का कहना है कि आशीष गोयल   पहले उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया और वहां बोरवेल व पम्प भी स्थापित कर लिया। पीड़ित ने कई बार समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन आज तक कब्जा नहीं हटाया गया।

👉 प्रशासन से क्या मांग?

पीड़ित किसान ने जिला प्रशासन से अवैध कब्जा हटवाकर न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही इस मामले में उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

📅 आवेदन दिनांक: 21 अप्रैल 2026

📍 स्थान: तहसील चांपा, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)

🔍 अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और पीड़ित किसान को न्याय मिल पाता है या नहीं।“

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy