Explore

Search

April 21, 2026 5:53 pm

7k network

खोखरा चौक में तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर पुलिस का सख्त एक्शन जारी है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा था।

पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि खोखरा सूर्या चौक के पास एक व्यक्ति तलवार लेकर लोगों में भय का माहौल बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों — प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं CSP योगिता बाली खापर्डे — को अवगत कराया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

👤 आरोपी का विवरण:

नाम: गौरी शंकर सूर्यवंशी

पिता का नाम: विजय सूर्यवंशी

उम्र: 32 वर्ष

निवासी: खोखरा सूर्या चौक, जांजगीर

⚖️ पुलिस कार्रवाई:

आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार तलवार बरामद की गई। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

👮 इनका रहा विशेष योगदान:

निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली)

उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा

आरक्षक परदेशी कंवर

आरक्षक नीतीश विश्वकर्मा

👉 जांजगीर-चांपा पुलिस का संदेश:

अपराधियों के लिए सख्त चेतावनी — कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy