Explore

Search

April 21, 2026 3:06 pm

7k network

“जांजगीर पुलिस का बड़ा एक्शन: 63 लाख का गांजा और नशीली टेबलेट भट्ठी में जलाकर नष्ट”

जांजगीर-चांपा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 63 लाख रुपए मूल्य के अवैध मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई आज 20 अप्रैल 2026 को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की मौजूदगी में की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बरामद 123 किलो गांजा और भारी मात्रा में नशीली टेबलेट को चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट (भट्ठी) में विधिवत जलाकर नष्ट किया गया।

यह पूरी कार्रवाई प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है।

नष्टीकरण की इस प्रक्रिया में ड्रग डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष के रूप में एसपी निवेदिता पाल, सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती नीलिमा डिग्रेसकर और पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी श्री राजाराम वैष्णव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा थाना चांपा प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, जिला अपराध शाखा के प्रधान आरक्षक जगदीश्वर प्रसाद, आरक्षक श्याम सुंदर जांगड़े, मालखाना प्रभारी देव रत्नाकर एवं प्लांट के स्टाफ की उपस्थिति में पूरी कार्रवाई पारदर्शिता के साथ पूरी की गई।“

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy