Explore

Search

July 4, 2026 6:39 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

24 घंटे में कार चोर गिरफ्तार, CCTV और साइबर ट्रैकिंग से पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

चांपा। थाना चांपा क्षेत्र में चखना दुकान के बाहर खड़ी करीब 6 लाख रुपये की ब्रेजा कार चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गई कार भी बरामद कर ली है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चांपा पुलिस एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम को मिली।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी मिर्जा अफजल बेग ने 23 जून 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कुरदा शराब भट्टी के पास स्थित एक चखना दुकान की देखरेख करता है। घटना की रात उसने अपनी ब्रेजा कार क्रमांक CG 11 BS 5141 दुकान के बाहर खड़ी की थी और स्वयं दुकान के अंदर सो गया था। सुबह उठने पर कार और उसकी चाबी दोनों गायब मिले।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना चांपा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध युवक दुकान के आसपास घूमते और कार के पास आते-जाते दिखाई दिया। जांच के दौरान उसकी पहचान पामगढ़ के चंडीपारा निवासी 26 वर्षीय कन्हैया कश्यप के रूप में हुई।
आरोपी के घर पहुंचने पर उसके फरार मिलने के बाद साइबर सेल की मदद से तकनीकी ट्रैकिंग की गई। पुलिस ने उसे हथनेवरा फोरलेन के पास से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने दुकान में सो रहे वाहन मालिक के सिरहाने से चाबी उठाई और कार चोरी कर ली।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ब्रेजा कार बरामद कर जब्त कर ली है। आरोपी को 24 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, साइबर थाना प्रभारी सागर पाठक, उपनिरीक्षक बलवंत धृतलहरे तथा आरक्षक प्रदीप दुबे, सहबाज अहमद, माखन साहू और पद्मराज सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy