Explore

Search

July 4, 2026 6:39 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

जांजगीर-चांपा: जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपये लेने के आरोप में पुलिसकर्मी निलंबित।

जांजगीर, 13 जून 2026। जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग ने भ्रष्टाचार के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए एक पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार चौकी पंतोरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्रमांक 396 रमेश त्रिपाठी के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई थी।
शिकायतकर्ता विकाश देवांगन निवासी पंतोरा ने आरोप लगाया था कि जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर प्रधान आरक्षक द्वारा 40 हजार रुपये लिए गए। मामले की प्रारंभिक जांच में शिकायत को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र जांजगीर संबद्ध कर दिया है।
जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान संबंधित कर्मचारी को नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। वहीं मामले की विस्तृत विभागीय जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (अकलतरा) को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के मामलों पर सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy