Explore

Search

July 4, 2026 5:19 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने खाया जहर, महिला आरोपी राजनांदगांव से गिरफ्तार।

जांजगीर-चांपा, 7 जून 2026। अकलतरा पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पर युवक के निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग करने का आरोप है। लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया था।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि महिला आरोपी उसके निजी और आपत्तिजनक फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर पैसे मांग रही थी। आरोपी ने फोटो युवक और उसके परिजनों के मोबाइल पर भी भेजे थे तथा इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी दी थी।
जांच में पता चला कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। करीब 12 से 15 दिनों से आरोपी महिला युवक को लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने जहर खा लिया। युवक पिछले सात दिनों से बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मामले में थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 314/2026 के तहत धारा 308(2) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने राजनांदगांव पहुंचकर महिला आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसके कब्जे से मोबाइल फोन जब्त किया गया। व्हाट्सएप चैट और मोबाइल डेटा को महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक विनोद जटवार, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या कुर्रे तथा आरक्षक राजा रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy