Explore

Search

July 4, 2026 7:31 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने प्रशासन का संयुक्त अभियान, ब्लैक स्पॉट का किया निरीक्षण

जांजगीर-चांपा, 03 जून 2026। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में राजस्व, परिवहन, राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जिले के विभिन्न ब्लैक स्पॉट और संवेदनशील मार्गों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान थाना चांपा क्षेत्र के हथनेवरा चौक, जांजगीर के ग्राम तिलाई, अकलतरा के अमरताल रोड तथा पामगढ़ क्षेत्र के दुपट्टा मोड़ का दौरा किया गया। अधिकारियों ने सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था, चेतावनी संकेतकों, रोड मार्किंग, मोड़ों और ब्लैक स्पॉट की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया।

जांच में तेज रफ्तार, यातायात नियमों का उल्लंघन, पर्याप्त संकेतकों का अभाव, सड़क किनारे अतिक्रमण, खराब रोड शोल्डर तथा दृश्यता बाधित करने वाले मोड़ों को दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों के रूप में चिन्हित किया गया।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को चेतावनी संकेतक लगाने, स्पीड ब्रेकर निर्माण, सड़क मरम्मत, अतिक्रमण हटाने और यातायात नियंत्रण व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश देने की बात कही। साथ ही इन सुधारात्मक कार्यों के लिए शीघ्र पत्राचार कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से भी यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy