Explore

Search

July 4, 2026 8:34 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

कोसमंदा में बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा प्रबंधक प्रिया साहू ने संभाला पदभार।

कोसमन्दा(चाम्पा)-ग्राम पंचायत कोसमंदा में स्थित Bank of India शाखा में सुश्री प्रिया साहू ने शाखा प्रबंधक के रूप में अपना नवीन पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार ग्रहण करने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों जिसमे कोसमन्दा सरपंच संजय रत्नाकार,पंच दिनेश राठौर,सलतन,मुन्ना बढ़ाई, भुनेश्वर राठौर, राधा चौहान, वसुंधरा कश्यप, समुंद बाई चौहान, सुरेश यादव, ग्राहकों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

नवपदस्थ शाखा प्रबंधक प्रिया साहू ने कहा कि बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं, समयबद्ध कार्य निष्पादन एवं वित्तीय समावेशन को प्राथमिकता दी जाएगी।

कोसमंदा क्षेत्र के नागरिकों ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में बैंक की सेवाएं और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनेंगी। इस अवसर पर बैंक कर्मचारीगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे तथा नई शाखा प्रबंधक का स्वागत कर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy