जांजगीर चाम्पा–थाना पुलिस ने कोयला परिवहन के दौरान मिलावट कर हेराफेरी करने वाले तीन ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। मामले में 3 ट्रेलर सहित करीब 115.04 मीट्रिक टन कोयला जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार चांपा के लिए भेजे जा रहे कोयले में मिलावट की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई के निर्देशन में की गई।
ऐसे हुआ खुलासा
पीआईएल चांपा के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने 28 मई 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि भास्करपारा कोल माइंस सूरजपुर से कुवर ट्रांसपोर्ट भैयाथान के माध्यम से तीन वाहनों में कोयला भेजा गया था।
आरोपी चालक शेख सर्फ़रोज,अजमत अंसारी और रामचरन 25 मई को रवाना हुए और 27 मई को पीआईएल चांपा पहुंचे। आरएमएच विभाग में कोयला खाली कराने के दौरान उसकी गुणवत्ता खराब पाई गई, जिससे मिलावट का खुलासा हुआ।
अमझर के डिपो में बदला गया कोयला
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अमझर स्थित गणेश कोल डिपो में उन्होंने वाहनों से उच्च गुणवत्ता वाला कोयला उतारकर उसकी जगह घटिया स्तर का कोयला भर दिया था।
मामले में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 269/26 के तहत धारा 316(3) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर बदला गया कोयला बरामद करते हुए 3 ट्रेलर और लगभग 115.04 मीट्रिक टन कोयला जब्त किया।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक वैष्णव निरीक्षक, सत्यम चौहान उपनिरीक्षक,आरक्षक ईश्वरी राठौर, गौरीशंकर राय एवं थाना चांपा स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।




