Explore

Search

July 4, 2026 7:31 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्कूल में चोरी करने वाले गिरोह का चौथा आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले में स्कूल चोरी मामले में थाना चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। के निर्देशन में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोजपुर चांपा के संकुल केंद्र में हुई चोरी से जुड़ा है। विद्यालय के प्राचार्य ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दशहरा अवकाश के दौरान अज्ञात चोर स्कूल का ताला और खिड़की का रॉड तोड़कर अंदर घुस गए और एलईडी टीवी, डिजिटल उपकरण, कूलर मोटर सहित कई सामान चोरी कर ले गए।

पुलिस जांच में पहले ही आरोपी यश मिरी, अभिषेक मिरी और नितेश कुर्रे को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। उनके कब्जे से 1 लाख 3 हजार 200 रुपये से अधिक का चोरी का सामान बरामद किया गया था।

फरार आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से सीपीयू, की-बोर्ड और कांसा के बर्तन बरामद किए गए।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में सहित थाना चांपा स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy