Explore

Search

July 4, 2026 8:33 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

चांपा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार।

जांजगीर-चांपा पुलिस की थाना चांपा पुलिस ने मेहदीपारा क्षेत्र में धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, 18 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेहदीपारा चांपा में एक युवक हाथ में बड़ा नुकीला सब्जी काटने वाला चाकू लेकर घूम रहा है और लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तिवेश सहिस (26 वर्ष) निवासी मेहदीपारा चांपा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से धारदार बड़ा चाकू बरामद किया गया। हथियार रखने के वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 244/26 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर चाकू जब्त किया और आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक सत्यम चौहान, सहायक उप निरीक्षक बलवंत धृतलहरे, बाबूलाल दिवाकर, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, अमृत सलूजा सहित थाना 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy