
जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। नवागढ़ और बलौदा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बलौदा थाना क्षेत्र में आरोपी इंद्रकुमार धनवार के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, वहीं अश्वनी कुमार खुंटे के पास से 41 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई।

इसी तरह थाना नवागढ़ पुलिस ने कृष्ण कुमार कश्यप के कब्जे से 50 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की।
तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्रवाई में नवागढ़ एवं बलौदा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author: Hasdev Express
Post Views: 32




