
🚨 25 नग मादक कफ सिरप, बाइक और नगदी जब्त
🚨 आरोपी राजू दिवाकर को एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजा गया जेल
जांजगीर-चांपा जिले में अवैध नशीली कफ सिरप की बिक्री पर चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम सिवनी मंडल तालाब का है, जहां मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से कोरेक्स सिरप बेच रहा है।
प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस ने तत्काल दबिश दी। मौके पर एक व्यक्ति हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ संदिग्ध हालत में मिला, जिसके पास मौजूद काले बैग की तलाशी लेने पर 25 नग मादक कफ सिरप/कोरेक्स सिरप बरामद हुई। बरामद सिरप की कीमत लगभग 5,075 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी राजू दिवाकर (35 वर्ष) निवासी बालपुर थाना चांपा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BM 5855 एवं 950 रुपये नगद भी जब्त किए गए।
थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 222/26 धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक गौरीशंकर राय, ईश्वरी राठौर, विरेश सिंह, श्याम राठौर एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका




