Explore

Search

July 4, 2026 8:49 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

पुरानी रंजिश में चाचा ने भतीजे की उंगली दांत से काटी, आरोपी गिरफ्तार।।

🔹 आरोपी रवि यादव (35 वर्ष) निवासी डुड़गा थाना पामगढ़ को पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

🔹 आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(3), 118(2) के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुड़गा में पुरानी रंजिश के चलते चाचा ने अपने ही भतीजे पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार अमित कुमार यादव (30 वर्ष) मजदूरी कर उत्तर प्रदेश से गांव लौटा था और अपनी दादी से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान उसका चाचा रवि यादव विवाद करने लगा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अमित यादव की दाहिने हाथ की इंडेक्स उंगली दांत से काट दी, जिससे उंगली अलग हो गई।

घायल युवक की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी रवि यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक राजेश कोसले, आरक्षक भुनेश्वर पटेल एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy