जांजगीर चाम्पा–मामले का विवरण दिनांक 07.05.2026 को एक नाबालिक बालिका अपने घर पर अकेली थी तभी आरोपी द्वारा सुनेपन का फायदा उठाकर बालिका को धमकी देते हुए अनाचार कर मौके से फरार हो गया। जिसकी सूचना थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन कुमार सारथी थाना प्रभारी पामगढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
Author: Hasdev Express
Post Views: 56




