
जांजगीर-चांपा जिले में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर के दायरे को “ड्रग-फ्री ज़ोन” घोषित किया जाएगा।
📌 क्या है आदेश में खास?
सभी स्कूलों के आसपास 500 मीटर क्षेत्र को नशा मुक्त घोषित किया जाएगा
विद्यार्थियों की नियमित स्क्रीनिंग की जाएगी
स्कूल परिसरों में जागरूकता शिविर और गतिविधियां आयोजित होंगी
जरूरत पड़ने पर छात्रों को काउंसलिंग और पुनर्वास केंद्र भेजा जाएगा
📌 किसके निर्देश पर कार्रवाई?
यह आदेश लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर के निर्देश पर जारी किया गया है, जिसे जिले में सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
📌 उद्देश्य
इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे की लत से दूर रखना और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है।




