
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में मामूली पारिवारिक विवाद एक व्यक्ति की जान का कारण बन गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में दो आरोपियों को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
📌 क्या है मामला?
मृतक जगदीश प्रजापति 29 अप्रैल को अपनी पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ खरखोद गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। रात करीब 11:30 बजे शराब के नशे में उसने पत्नी और बच्चे के साथ विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर वह घर छोड़कर चला गया।
3 मई को गांव में एक घर के पीछे संदिग्ध हालत में उसका शव बरामद हुआ, जिसमें सड़न शुरू हो चुकी थी।
📌 जांच में खुलासा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच तेज की। पूछताछ में आरोपियों ने गला दबाकर, डंडा और हाथ-मुक्के से मारपीट कर हत्या करना स्वीकार किया।
📌 गिरफ्तार आरोपी
देसाई कुम्हार (42 वर्ष), निवासी खरखोद
रामनारायण प्रजापति (44 वर्ष), निवासी ठाकुरदेवा, जिला बिलासपुर
📌 पुलिस की कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
👉 यह पूरी कार्रवाई प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन में की गई।




