Explore

Search

May 5, 2026 6:57 pm

7k network

10वीं-12वीं टॉपर्स के लिए खुशखबरी: IPL मैच देखने का मौका।

नवा रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा एक सराहनीय पहल के तहत 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को 10 मई 2026 को आईपीएल मैच दिखाया जाएगा।

जारी आदेश के अनुसार, चयनित विद्यार्थियों को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मैच का लाइव अनुभव कराया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करना है।

निर्देश में कहा गया है कि सभी संबंधित विद्यार्थियों को एक शिक्षक के साथ 10 मई को सुबह 10 बजे तक एस.सी.ई.आर.टी. रायपुर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही इस पूरे आयोजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इसके अलावा, संबंधित विभागों को छात्रों और शिक्षकों के लिए टिकट, भोजन, ठहरने एवं परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

👉 इस पहल से प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है और इसे शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy