Explore

Search

May 1, 2026 10:22 pm

7k network

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दरिंदगी: जांजगीर में आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई”

Oplus_131072

जांजगीर-चांपा। जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर एक नाबालिग बालिका के साथ लगातार शारीरिक शोषण किया जा रहा था। सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को नाबालिग के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान पता चला कि आरोपी सुनील कश्यप उर्फ मोलू (21 वर्ष), निवासी ग्राम गौद, बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और शादी का झांसा देकर उसे डरा-धमकाकर शोषण कर रहा था।

पीड़िता द्वारा परिजनों को सूचना देने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को ग्राम गौद से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy