दिनांक 29 अप्रैल 2026, दिन बुधवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
मैं प्रदेश एवं जांजगीर-चांपा जिले के सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक कामना करता हूँ।
साथ ही सभी विद्यार्थियों से मेरा आग्रह है कि यदि परीक्षा परिणाम आपके अनुकूल नहीं आए, तो बिल्कुल भी निराश न हों। बल्कि दुगुने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ पुनः प्रयास करें। यह समझें कि कर्म आपके हाथ में है, परिणाम नहीं—इसलिए निराश होने का कोई कारण नहीं है।
मैं सभी अभिभावकों से भी विनम्र निवेदन करता हूँ कि अपने बच्चों की तुलना किसी अन्य से न करें। यदि परिणाम अपेक्षा के अनुरूप न आए, तो बच्चों का साथ दें, उनका मनोबल बढ़ाएँ और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
आप सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ।
शुभाकांक्षी
डा. संतोष यादव
जिला प्रतिनिधि, नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा
(मा. डॉ.चरणदास महंत जी)




