Explore

Search

April 28, 2026 9:02 pm

7k network

पुलिस कार्यालय में जहर खाकर पहुंचा युवक, दबाव बनाने की कोशिश—कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। पुलिस कार्यालय में आत्महत्या का प्रयास कर प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश करने वाले युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे टिकेश्वर उर्फ टी.आर. साहू (23 वर्ष), निवासी मड़वा, जांजगीर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और जबरन अंदर घुसने की कोशिश करने लगा। ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने रोकने पर वह विवाद करने लगा और धक्का-मुक्की करते हुए प्रवेश का प्रयास किया।

संदेह होने पर तलाशी लेने पर उसके पास से कीटनाशक दवा का खुला पैकेट मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह जहर का सेवन कर चुका है और अपनी शिकायत पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाने आया है।

तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी झूठी शिकायतों के मामलों में इस तरह की हरकत कर चुका है। उसकी शिकायतें जांच में अप्रमाणित पाई गई थीं।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 304/26 के तहत धारा 221, 232, 226 BNS में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

👉 इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy