Explore

Search

April 21, 2026 3:01 pm

7k network

10वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कलेक्टर श्री महोबे ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं नियमित अध्ययन और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता – कलेक्टर

जांजगीर-चांपा, 20 अप्रैल 2026/कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जांजगीर के कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री महोबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन और निरंतर मेहनत से ही सफलता हासिल की जा सकती है। 10वीं के बाद अपने लक्ष्य के अनुरूप विषय निर्धारण कर आगे बढ़े और सफलता प्राप्त करें। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छात्रा सोनल साहू ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दिया। वहीं शिवम सिंह ने 92.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी उपलब्धि साझा करते हुए कहा कि अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही बेहतर परिणाम संभव है।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जांजगीर के कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। जिसमे छात्र तनु थवाइत, आकांक्षा साहू , आर्यन साहू, अर्पिता तिवारी, साक्षी सोनी, अनन्या तंबोली, गरिमा महंत, शिवम सिंह, नितिन राठौर, आयुषी साहू , सौम्या धिरही, चंचल मानिकपुरी एवं काव्या डडसेना शामिल हैं। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक सिन्हा, प्राचार्य श्री के के चंद्रा, शिक्षक श्री जे आर खूंटे, श्री ए आर पात्रा, श्री सुबीर कुमार सिन्हा,सुनील कुमार, श्री प्रवीण यादव, श्री रंजीत सिंह, श्री पी के  पटेल, श्री बी घोष, श्री राज कुमार सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy