जांजगीर चाम्पा-जिले में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी गोपाल फरिश्ता (18 वर्ष) निवासी धुरकोट ने 16 वर्षीय नाबालिग से दोस्ती कर उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद वह उसे घूमाने के बहाने जांजगीर लेकर आया और किराए के मकान में ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाया। घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को डरा-धमकाकर घर छोड़ दिया।
कुछ समय बाद पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल (IPS) के निर्देश पर तत्काल टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(1), 64(2)(m) BNS तथा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका।




