Explore

Search

July 4, 2026 10:15 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

देसहा यादव समाज की कमान अब जगदीश यादव के हाथ, केंद्रीय अध्यक्ष बनते ही भव्य सम्मान

जांजगीर-चांपा/कोरबा/शक्ति |

देशहा यादव समाज (जिला जांजगीर-चांपा, कोरबा एवं शक्ति) के केंद्रीय अध्यक्ष पद पर उमरेली निवासी जगदीश यादव को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है। उनके अध्यक्ष बनने पर समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है ।

जानकारी के अनुसार, यादव समाज द्वारा चांपा शहर के केरा झरिया में एक बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से जगदीश यादव को केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष जगदीश यादव का समाज के लोगों ने तिलक लगाकर, श्रीफल भेंट कर एवं भगवान श्रीकृष्ण का पट्टा पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने उन्हें समाज के विकास, एकता और संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में समाज प्रमुख मोहन यादव, देव कुमार यादव, छोटेलाल यादव, रामखिलावन यादव, सरजू यादव, मदन यादव, गिरधारी यादव, साधराम यादव, धन्नू यादव, डॉ. संतोष यादव, शिवचरण यादव, पवन यादव, रामधन यादव, लक्ष्मीराम यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

👉 निष्कर्ष:

जगदीश यादव के नेतृत्व में यादव समाज को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं समाज के लोगों ने उनसे एकजुटता और विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy