
जांजगीर-चांपा पुलिस की सशक्त कार्रवाई और निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता की उत्कृष्ट विवेचना के चलते सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता को न्याय मिला है।
🔴 4 आरोपियों को 20-20 साल की सजा
फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट ने मामले में सुनवाई पूरी करते हुए सभी चार आरोपियों को:
20-20 वर्ष सश्रम कारावास
₹50,000-₹50,000 अर्थदंड
से दंडित किया है।
👤 आरोपी

मनोज कुमार पटेल (कोरबा)
नरेंद्र कुमार पटेल (कोरबा)
रामकुमार पटेल (कोरबा)
धरम चौहान (नागरदा, जिला सक्ती)
🕵️♂️ नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी
घटना के बाद सभी आरोपी फरार होकर नेपाल भागने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस टीम ने कोरबा के करतला क्षेत्र के घने जंगलों में घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया।
📌 घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 18 मई 2025, थाना चांपा क्षेत्र की घटना
पीड़िता के घर आए परिचित आरोपियों ने पिता के सो जाने के बाद वारदात को अंजाम दिया
युवती को जबरन कमरे में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया
घटना की सूचना पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दी गई
🔍 मजबूत साक्ष्य बने सजा की आधार
पुलिस द्वारा:
फॉरेंसिक जांच
CCTV फुटेज विश्लेषण
मोबाइल टावर लोकेशन ट्रैकिंग
के माध्यम से आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए गए।
👮♂️ SP के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई
जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम गठित की गई और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया गया।
🤝 टीम का सराहनीय योगदान
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में:
निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता
एएसआई अरुण कुमार सिंह
एएसआई मुकेश कुमार पांडेय
प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार टंडन
आरक्षक भूपेंद्र गोस्वामी, माखन साहू, अर्जुन यादव, हजारी लाल मेरसा
का विशेष योगदान रहा।
✅ न्याय से बढ़ा विश्वास
इस त्वरित और प्रभावी पुलिस कार्रवाई से पीड़िता एवं आम जनता में पुलिस और न्याय प्रणाली के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।




