Explore

Search

April 14, 2026 4:51 am

7k network

रेत माफियाओं पर बड़ा एक्शन: नदी घाटों पर छापा, 3 हाइवा और ट्रैक्टर जब्त

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं पर शिकंजा कस दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना चांपा, बिर्रा और बम्हनीडीह क्षेत्र की नदियों के घाटों—हाथनेवरा घाट और पिपरदा घाट—में लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से अवैध रेत परिवहन में लगे 3 हाइवा और 1 ट्रैक्टर वाहन को जब्त किया। वहीं पिपरदा और हाथनेवरा घाट पर कुछ हाइवा वाहन बिना चालक के भी पाए गए, जिनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy