जांजगीर-चाम्पा जिले के बलौदा विकासखण्ड के ग्राम कुरदा में जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर ने अपने जिला पंचायत विकास निधि से 3 लाख 80 हजार की लागत से श्यामलाल खांडे के घर से मेन रोड तक का सीसी रोड निर्माण कार्य भूमिपूजन किया। उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सभापति श्रीमती राठौर ने कहा कि जब से केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार आई है तब से गांव-गांव में विकास की गंगा बह रही है उन्होंने आगे कहा कि अगर गांव विकास होगा तो राज्य विकास होगा और राज्य विकास होगा तो देश विकास होगा। इस दौरान जनपद पंचायत प्रतिनिधि लकेश्वर बरेठ, पंच नितेश देवांगन, श्रीमती दीपिका शिंदे, श्रीमती मधु बंजारे, श्रीमती विमला साहू, भजन पटेल, रामेश्वर पटेल, प्रदीप पटेल, रथराम भार्गव, पुनीराम लहरे, बजरंग लहरे, संतोष कुर्रे, भीखू राम कुर्रे, लहाराम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
————–




