Explore

Search

July 4, 2026 10:41 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

आधी रात घर में घुसा हमलावर, कुल्हाड़ी-गंड़ाशा से किया जानलेवा हमला — बिर्रा पुलिस ने आरोपी को दबोचा

जांजगीर-चांपा जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने आधी रात घर में घुसकर दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिर्रा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया।

घटना बीती रात करीब 3 बजे की है, जब ग्राम सिलादेही निवासी आरोपी शांतिलाल कटकवार (34 वर्ष) सुनियोजित तरीके से हथियारों से लैस होकर ग्राम गतवा निवासी संतोष साहू के घर पहुंचा। आरोपी ने पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान के रास्ते घर की छत पर लगे दरवाजे का ताला काटकर भीतर प्रवेश किया।

बताया जा रहा है कि आरोपी अपने साथ कुल्हाड़ी, गंड़ाशा, नुकीला बिन्हा और ट्रैक्टर की लोहे की नांगर पट्टी जैसे घातक हथियार लेकर पहुंचा था। घर में घुसते ही उसने संतोष साहू और ओमप्रकाश साहू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सभी घातक हथियार बरामद कर लिए हैं और उसके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में फॉरेंसिक टीम और बिर्रा थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy