Explore

Search

April 16, 2026 4:23 pm

7k network

CSC सेंटर में ब्लास्ट से हड़कंप, कंप्यूटर सहित सामान चकनाचूर

जांजगीर-चांपा | 05 अप्रैल 2026

जिले के बनाहिल गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक CSC सेंटर में अचानक डिटोनेटर फटने से जोरदार विस्फोट हो गया। इस घटना में कंप्यूटर, प्रिंटर, कुर्सी, टेबल समेत अन्य सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बनाहिल स्थित वेदांत सर्विस CSC सेंटर में देर रात करीब 11:45 बजे धमाका हुआ। संचालक भूपेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि दुकान से आवाज आने पर जब वह अंदर पहुंचे तो धुआं फैला हुआ था और एक संदिग्ध वस्तु जल रही थी। जैसे ही उसे बाहर फेंका गया, तेज धमाके के साथ वह फट गया।

विस्फोट की वजह से दुकान में रखा पूरा इलेक्ट्रॉनिक सामान टूट गया और संचालक को भी हल्की चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मामले में थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 115/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy