Explore

Search

April 16, 2026 4:23 pm

7k network

राइस मिल में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा | 05 अप्रैल 2026

अकलतरा थाना क्षेत्र में राइस मिल में घुसकर चाकू लहराते हुए कर्मचारियों और मालिक को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जगन्नाथ विश्वकर्मा (35 वर्ष), निवासी ग्राम खटोला, पहले राइस मिल से धान चोरी करते हुए पकड़ा गया था। मौके से भागने के बाद वह शाम को शराब के नशे में फिर से चाकू लेकर मिल में पहुंचा और प्रार्थी पीयूष अग्रवाल एवं स्टाफ के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी अपनी स्कूटी वापस मांग रहा था, जिसे वह मौके पर छोड़कर भाग गया था।

घटना की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 332 (सी), 305 (ए), 62, 296, 351 (3) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, स्कूटी और चोरी किया गया धान जब्त कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy