Explore

Search

April 14, 2026 4:51 am

7k network

नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का त्वरित एक्शन

जांजगीर-चांपा | 05 अप्रैल 2026

जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी राकेश कुमार कुर्रे द्वारा नाबालिग बालिका को अकेला पाकर गलत नियत से छेड़छाड़ की गई। घटना की रिपोर्ट मिलते ही थाना बलौदा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 74 बीएनएस एवं 10 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy