Explore

Search

April 21, 2026 5:46 pm

7k network

शराब दुकान के पास चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई”

जांजगीर, 04 अप्रैल 2026।

जांजगीर शहर में राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम नियमित पेट्रोलिंग पर निकली हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि देसी शराब दुकान के पास एक युवक लोहे का धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा है।

सूचना मिलते ही मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सीएसपी योगिता बाली खापर्डे को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया।

थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में पहुंची टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम हिमांशु उर्फ मोनू डहरिया (21 वर्ष) निवासी भाठापारा केरा रोड, जांजगीर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, प्रकाश राठौर तथा आरक्षक दिलीप सिंह व लीला राम साहू का विशेष योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy