Explore

Search

April 21, 2026 5:46 pm

7k network

प्यार के जाल में फंसाकर नाबालिग से दरिंदगी: शादी, शोषण और मारपीट—आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 03 अप्रैल 2026।

थाना अकलतरा क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म, जबरन शादी और मारपीट के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पीड़िता ने थाना अकलतरा में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी प्रमोद निराला (21 वर्ष), निवासी अमरताल, ने पिछले तीन वर्षों से जान-पहचान का फायदा उठाते हुए उसे बहला-फुसलाकर भगाया और नाबालिग होने के बावजूद उससे शादी कर ली। इस दौरान आरोपी लगातार उसका शोषण करता रहा।

घटना 31 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे की है, जब आरोपी ने शराब के नशे में पीड़िता के साथ डंडे से बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसके हाथ, कोहनी और घुटने में गंभीर चोटें आईं।

पीड़िता द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना देने के बाद मामला सामने आया, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 180/2026 दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 63(D)(6), 64(2)(M), 65(1), 87, 115(2) BNS एवं धारा 4, 6 POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना अकलतरा पुलिस टीम के भास्कर शर्मा, स्वाति गिरोलकर, आरक्षक महेंद्र राज और गौकरण राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy