Explore

Search

April 16, 2026 3:58 pm

7k network

शराब के नशे में हैवान बना युवक: महिला व उसकी मां से मारपीट, बाल पकड़कर घसीटा — अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा–अकलतरा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में एक युवक द्वारा महिला और उसकी मां के साथ मारपीट व धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मस्जिद मोहल्ला निवासी इब्राहिम खान उर्फ नक्कू (29 वर्ष) 31 मार्च 2026 की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच शराब के नशे में पीड़ित महिला के घर पहुंचा। आरोपी ने महिला से पैसों की मांग की और पैसे नहीं देने पर अश्लील गाली-गलौच करते हुए महिला और उसकी मां के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी ने दोनों के बाल पकड़कर घसीटा, जिससे उन्हें चोटें आईं।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 176/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान दर्ज किए। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए उसके विरुद्ध गुंडा बदमाश की कार्रवाई भी की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गिरोलकर, आरक्षक राज पांडे और रमेश भारद्वाज का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy