
जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़), 30 मार्च 2026।
जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सख्ती दिखाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना अकलतरा में पदस्थ उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे ग्राम रोहदा निवासी एक प्रार्थी ने मारपीट की शिकायत लेकर थाना अकलतरा पहुंचा था। आरोप है कि उप निरीक्षक द्वारा शिकायत पर अपराध दर्ज करने के बजाय दोनों पक्षों में थाने में ही समझौता करा दिया गया। यह कृत्य नियमों के विपरीत पाया गया और प्रथम दृष्टया गंभीर लापरवाही माना गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को तत्काल निलंबित कर रक्षित केंद्र जांजगीर-चांपा से संबद्ध कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
साथ ही, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अकलतरा को मामले की विस्तृत जांच कर 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
👉 स्पष्ट संदेश:
पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि आम नागरिकों की शिकायतों में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की।




