Explore

Search

July 4, 2026 10:58 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सूनेपन का फायदा उठाकर युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी — आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा | 25 मार्च 2026

जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जयप्रकाश यादव (21 वर्ष) निवासी पनोरापारा ने रात्रि के समय सूनेपन का फायदा उठाकर एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 119/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 296, 351(3) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि सुनील टैगोर, आरक्षक प्रहलाद निर्मलकर, संतोष रात्रे एवं म.आर. चन्द्रप्रभा शांतेय का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy