Explore

Search

April 15, 2026 4:35 pm

7k network

रास्ता रोककर लूट करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, वारदात में इस्तेमाल बाइक और नगदी बरामद

जांजगीर-चांपा | 25 मार्च 2026

जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 09 जनवरी 2026 की रात करीब 8:30 बजे की है, जब ग्राम खपरी निवासी वीरू कुर्रे अपने चचेरे भाई संतकुमार कुर्रे के साथ मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम कोसा मेन रोड पर नवल सिंह के घर के पास दो अज्ञात युवकों ने रास्ता रोककर गाली-गलौज और मारपीट करते हुए उनसे ₹3500 नगद और दो मोबाइल फोन लूट लिए थे।

मामले में थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 26/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले ही एक आरोपी विकास भंडारी उर्फ चकरी (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

वहीं, फरार चल रहे दूसरे आरोपी संदीप बंदे (34 वर्ष) निवासी कोसा पचरीपारा को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूट की रकम में से ₹500 नगद बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, सउनि प्रमोद कुमार महार, प्र.आर. राजमणी द्विवेदी, अनिल अजगत्ले सहित थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy