Explore

Search

April 15, 2026 4:34 pm

7k network

घरेलू विवाद में दरिंदगी की हद पार: पिता ने ही अपने मासूम बेटे की ली जान, पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

जांजगीर-चाम्पा | 25 मार्च 2026

जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपने ही डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे की निर्ममता से हत्या कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शिवाजी निषाद (35 वर्ष) निवासी हिर्री केवट मोहल्ला ने घरेलू विवाद के चलते अपने बेटे अनुराग को गोद में लेकर एक खंडहर मकान में ले गया। वहां उसने ईंट के टुकड़े से बच्चे के सिर पर बार-बार हमला किया।

घटना को देख बच्चे की दादी सीता बाई निषाद ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। किसी तरह बच्चे को छुड़ाकर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना पामगढ़ की टीम ने अंजाम दिया, जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी सहित अन्य पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy