Explore

Search

April 14, 2026 4:46 am

7k network

धर्म परिवर्तन की आशंका पर सख्ती, घर में चल रही सभा पर पुलिस की दबिश

जांजगीर चाम्पा-जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बिलारी निवासी रविकुमार साहु (52 वर्ष) अपने घर पर बाहरी महिला-पुरुषों को बुलाकर अन्य धर्म अपनाने के उद्देश्य से प्रार्थना सभा आयोजित कर रहा था। सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर 15-20 लोगों की मौजूदगी पाई गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए तत्काल कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया और उसे विधिवत न्यायालय में पेश किया गया।

👉 इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy