Explore

Search

April 21, 2026 4:37 pm

7k network

जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति उमा राजेंद्र राठौर ने निभाया वादा, सड़क निर्माण को मिली 27.78 करोड़ स्वीकृति

जांजगीर चांपा। जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति उमा राजेंद्र राठौर ने चुनाव से पूर्व ग्रामीणों से किए गए वादे को पूरा करते हुए एक बड़ी सौगात दिलाई है। भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन सरकार के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने जांजगीर–पिथमपुर सड़क मार्ग लंबाई 9.30 किलोमीटर के निर्माण के लिए लगभग 27.78 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से जर्जर मार्ग के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

सभापति उमा राजेंद्र राठौर ने कहा कि जनता से किए गए हर वादे को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और आने वाले समय में अन्य विकास कार्य भी किए जाएंगे।

ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए जनप्रतिनिधि एवं सरकार का आभार जताया है और जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई है।

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy