Explore

Search

July 4, 2026 10:00 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

80 हजार का एप्पल मोबाइल चोरी, विरोध करने पर दंपति की पिटाई—आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा-थाना शिवरीनारायण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी कर दंपति के साथ मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एप्पल मोबाइल (कीमत 80,000 रुपये) तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11 BJ 9766) बरामद कर जप्त किया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 96/2026 के तहत धारा 331(5), 305(ए), 3(5) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

🔎 घटना का विवरण

प्रार्थी सुदीप कुमार, निवासी राहौद (शिवरीनारायण) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 19 मार्च 2026 को सुबह करीब 8 बजे आरोपी प्रियेश कुमार बर्मन अपने साथियों के साथ उनके घर में घुस आया। आरोपियों ने घर से दो एप्पल मोबाइल (कुल कीमत 80,000 रुपये), एक सैमसंग कीपैड मोबाइल (कीमत 1,000 रुपये) सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।

विरोध करने पर आरोपियों ने प्रार्थी और उसकी पत्नी को जमीन पर पटककर हाथ-मुक्के व लात-घूंसों से मारपीट की। इस दौरान तीन आरोपी फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

👮 पुलिस कार्रवाई

पकड़े गए आरोपी प्रियेश कुमार बर्मन (24 वर्ष), निवासी केशला से पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपराध करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से चोरी किया गया एप्पल मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। मामले के अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

👥 गिरफ्तार आरोपी

प्रियेश कुमार बर्मन, उम्र 24 वर्ष

निवासी – केशला, वार्ड नं. 07, गुड़ीपारा, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)

🤝 सराहनीय योगदान

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, सउनि आर.पी. बघेल, प्रधान आरक्षक सुधीर साहू, आरक्षक जगदीश, दिनेश चौहान, आनंद शांडे, विवेक सिंह, राजेश कश्यप एवं पुलिस सहायता केंद्र राहौद स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy